Artwork

Vivek Agarwal द्वारा प्रदान की गई सामग्री. एपिसोड, ग्राफिक्स और पॉडकास्ट विवरण सहित सभी पॉडकास्ट सामग्री Vivek Agarwal या उनके पॉडकास्ट प्लेटफ़ॉर्म पार्टनर द्वारा सीधे अपलोड और प्रदान की जाती है। यदि आपको लगता है कि कोई आपकी अनुमति के बिना आपके कॉपीराइट किए गए कार्य का उपयोग कर रहा है, तो आप यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं https://hi.player.fm/legal
Player FM - पॉडकास्ट ऐप
Player FM ऐप के साथ ऑफ़लाइन जाएं!

कोपल की कहानी

4:19
 
साझा करें
 
Manage episode 325088520 series 3337254
Vivek Agarwal द्वारा प्रदान की गई सामग्री. एपिसोड, ग्राफिक्स और पॉडकास्ट विवरण सहित सभी पॉडकास्ट सामग्री Vivek Agarwal या उनके पॉडकास्ट प्लेटफ़ॉर्म पार्टनर द्वारा सीधे अपलोड और प्रदान की जाती है। यदि आपको लगता है कि कोई आपकी अनुमति के बिना आपके कॉपीराइट किए गए कार्य का उपयोग कर रहा है, तो आप यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं https://hi.player.fm/legal

कोपल की कहानी

कोमल कोपल के कोने से,

ढुलक पड़ी बूँदें ओस की।

सकुचाई सिमटी सी वो पत्ती,

कर अर्पित निधि कोष की।

अंशुमाली क्या स्वीकार करेंगे,

सप्रेम समर्पित स्नेह अर्घ्य यह।

धरा ने जिसे धरा सहेज कर,

कहीं किधर न जाये बह।

अवनि आखिर जननी है,

पादप, पत्ती पुष्पों की।

कैसे जाने दे व्यर्थ भला,

प्रेम-भेंट निज पुत्री की।

बहुत हुआ ये तिरस्कार,

मन ही मन वसुधा ने ठाना।

क्या अपराध किया कोपल ने,

होगा सूर्य को आज बताना।

पूछा प्रश्न भूमि ने भानु से,

क्यूँ किरणें कोपल से कतराती।

स्नेह-रहित क्यूँ दुहिता उसकी,

प्रिय प्रेम से वंचित रह जाती।

उत्तर दिया सूर्य ने सकुचाते,

मैं तो प्रतिदिन यहाँ आता हूँ।

विशाल वटवृक्ष के साये में,

कोपल को सोते पाता हूँ।

कैसे किरणें कोपल को चूमें,

जब मध्य हमारे वट की काया।

सम्पूर्ण समर्पण से संभव है,

हट जाये ये काली छाया।

सन्देश उसे तुम दे दो मेरा,

परिपक्व उसे बनना होगा।

मेरे स्नेह की किरणों को पाने,

अस्तित्व स्वतंत्र करना होगा।

मेरे स्वभाव में भेद नहीं है,

मुझे पक्षपात न आता है।

जिसने जितना जतन किया,

उतना स्नेह वो पाता है।

बिसरी बातों में खोने से,

नव निर्माण नहीं होता।

वही नया फल पाता है,

जो प्रयास-बीज बोता।

प्रभु प्रदत्त वर है ये जीवन,

इसको न ऐसे व्यर्थ करो।

नया उद्देश्य बना कर अपना,

आगे ही आगे कदम धरो।

~ विवेक अग्रवाल

(स्वरचित, मौलिक)

--- Send in a voice message: https://podcasters.spotify.com/pod/show/vivek-agarwal70/message
  continue reading

94 एपिसोडस

Artwork
iconसाझा करें
 
सभी एपिसोड

×
 
Loading …

प्लेयर एफएम में आपका स्वागत है!

प्लेयर एफएम वेब को स्कैन कर रहा है उच्च गुणवत्ता वाले पॉडकास्ट आप के आनंद लेंने के लिए अभी। यह सबसे अच्छा पॉडकास्ट एप्प है और यह Android, iPhone और वेब पर काम करता है। उपकरणों में सदस्यता को सिंक करने के लिए साइनअप करें।

त्वरित संदर्भ मार्गदर्शिका